देवेंद्र नगर में किरण देव से मिले तरुण चुघ, आत्मीय स्वागत से सियासी हलचल
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ का अपने देवेंद्र नगर स्थित निवास पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और छत्तीसगढ़ में पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

तरुण चुघ के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात को संगठन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई चर्चा में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।







