मन की बात ने जोड़ा कार्यकर्ताओं को जनभावना से, बूथ क्रमांक 168 में उत्साह के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को लेकर वार्ड क्रमांक 31 डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 168 में विशेष उत्साह देखने को मिला। शक्ति केंद्र संयोजक अमित पटेल के निवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को सुनकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद देश के सामान्य नागरिकों से सीधे जुड़ने का माध्यम बन चुका है और प्रत्येक संस्करण में समाज तथा राष्ट्र से जुड़े प्रेरणादायक विषय सामने आते हैं।

कार्यक्रम में मंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, हार बाई, शक्ति केंद्र सहप्रभारी, डॉ. राजेश राठौर, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष, प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, विकास शर्मा, शक्ति केंद्र सहसंयोजक एवं जिला एनजीओ प्रकोष्ठ, गोविन्द साहू, मन की बात प्रमुख, पवन सिन्हा, मीडिया प्रभारी, सौरभ दुबे, रुपेश शर्मा, रविंद्र बरोई, शुभम दास, संजीत पटेल, रजनी, अंजू पटेल, सिम्मी भामरा और सोनम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अमित पटेल के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहभागिता ने माहौल को खास बना दिया। प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ताओं के बीच ‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों को लेकर चर्चा होती रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।







