September 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//   परसाभाठा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के शक्ति केंद्र परसाभाठा अंतर्गत बूथ क्रमांक 101 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा देश के विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को आत्मसात किया।
इस अवसर पर कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, महामंत्री जय राठौर, संपत यादव, उपाध्यक्ष संजय साहू, मनोज भारिया, रेनू प्रसाद, मंत्री राजा शर्मा, मीना डहरिया, भुवनेश्वरी चंद्रा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, एल्डरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंदाकनी त्रिपाठी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, गायत्री बरेठ, पूर्व महामंत्री हेमलता निर्मलकर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नारायणी दूबे, मंत्री रश्मि सोनी, संयोजक लखन चंद्रा, पार्षद मंगल बन्दे, रजत खूटे, विद्यासागर त्रिपाठी, देवेन्द्र पाठक, पिछड़ा वर्ग महामंत्री सागर कश्यप, अनीता वैष्णव, पिन्टू यादव, बूथ अध्यक्ष प्रतिमा गिरि गोस्वामी, राकेश पाण्डेय, विनय यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर.ए. नारायण, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत कौर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विनय यादव, अमर सिंह कोसले एवं मंडल प्रभारी राकेश तलवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर जनगणना तक—कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोले प्रधानमंत्री
138वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और सुरक्षा बलों के साहस की चर्चा की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए नागरिकों की भागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता और गांधी जयंती, पोषण अभियान, ग्रामीण स्तर पर आंवला आधारित उद्यम, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर और उसकी सौर ऊर्जा आधारित पहचान जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति और भगवान गणेश की परंपराओं की वैश्विक पहुंच पर भी चर्चा की गई।
बालको मंडल के शक्ति केंद्र पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर आपस में चर्चा की। बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ का यह सामूहिक श्रवण भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता का हिस्सा रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.