सेवा संकल्प से दिव्यांगजनों को मिली नई राह, 11 को बैटरी ट्राइसाइकिल और बच्चे को श्रवण यंत्र
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोगी सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

इस दौरान 11 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दी गई, जिससे उनके आवागमन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वहीं एक बच्चे को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उसे सुनने और संवाद करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष माधुरी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश जाखड़, एसडीएम, जनपद सदस्य, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सहायता मिलने पर दिव्यांगजनों और उनके परिजनों में खुशी दिखाई दी।







