September 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

भूपेश बघेल को भी सीएम साय की दो टूक—‘भाजपा की चिंता छोड़िए, पहले अपनी चिंता कीजिए’
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनावी जीत को लेकर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। चुनावी हार के बाद बार-बार व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के चुनावी रवैये पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो व्यवस्था सही दिखाई देती है, लेकिन हार मिलते ही ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने लगते हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा रवैया बताते हुए कहा कि लगातार चुनाव परिणामों पर संदेह जताने से जनता का विश्वास दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों स्वाभाविक प्रक्रियाएं हैं। जनता जिस राजनीतिक दल को जनादेश देती है, उसे सरकार चलाने की जिम्मेदारी मिलती है। वहीं जिस दल को जनता का समर्थन नहीं मिलता, उसकी जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर अपने विश्वास को फिर से मजबूत करे। उनके अनुसार चुनाव परिणामों पर सवाल खड़े करने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता और कार्यशैली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
स्मृति ईरानी पर टिप्पणी को लेकर भूपेश बघेल पर भी निशाना
भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भाजपा की चिंता छोड़कर अपनी राजनीतिक स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भूपेश बघेल पहले अपनी चिंता कर लें।” उन्होंने पंजाब में मिली राजनीतिक जिम्मेदारी के संदर्भ में बघेल पर निशाना साधते हुए “किक आउट” शब्द का इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनावी जनादेश, चुनाव आयोग की भूमिका और कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं। एक ओर राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस से चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने की बात कही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.