September 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

नाड़ी परीक्षण से होगी स्वास्थ्य व प्रकृति की पहचान, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे आयुर्वेदिक परामर्श; आहार-विहार, योग-प्राणायाम और दिनचर्या पर भी मिलेगी विशेषज्ञ सलाह
Tirentra times Korba **//**//**  बिलासपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार, 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, बिलासपुर में आमजन के लिए विशेष निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की यह पहल आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में पहुंचने वाले लोगों का नाड़ी परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं प्रकृति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें उनकी प्रकृति के अनुरूप आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के दौरान लोगों को केवल बीमारी से संबंधित जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी मार्गदर्शन मिलेगा। इसमें उचित आहार-विहार, दैनिक दिनचर्या, योग, प्राणायाम तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी शामिल रहेगी। इस तरह शिविर का उद्देश्य लोगों को बीमारी के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है।
शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताया कि यह आयोजन ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत आमजन को आयुर्वेद से जोड़ने और भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उनका कहना है कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और लोगों को अपनी प्रकृति के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी उचित जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में ऐसे शिविर उपयोगी साबित हो सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आयोजित इस विशेष शिविर में निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने के लिए अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील आयोजकों ने की है। शिविर में लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप आयुर्वेदिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
शिविर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए 6232275433 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.