September 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, कार्यशाला में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
Tirentra times Korba **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं ‘सेवा संकल्प उत्सव’ मंडल कार्यशाला उत्साहपूर्ण और जोशीले माहौल में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सेवा कार्यों को व्यापक रूप देने को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया।
कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि, मार्गदर्शक एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, सेवा गतिविधियों के विस्तार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

 

 

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय पांडे, प्रदेश सोशल मीडिया कार्य समिति सदस्य उदय श्रीवास, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह सहित भाजपा जिला एवं कोरबा नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अजय पांडे, उपाध्यक्ष शांति यादव, मंडल मंत्री विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आत्माराम गंधर्व, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर टेवानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, सुलोचना यादव, रुबी सागर, राधा महंत, अन्नपूर्णा श्रीवास, स्मिता सिंह, उर्वशी, मनीष जोशी, पार्वती मिश्रा, वीरू वाल्मीकि, हेमंत चौहान, नवीन जायसवाल, किशन वैष्णव, संतोष मिश्रा, मनोहर राव, विष्णु मरकाम, प्रमोद केवट, अंबर राय सहित मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सेवा गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

 

कार्यशाला का माहौल पूरे समय कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से सराबोर रहा। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सेवा कार्यों को गति देना, संगठन को मजबूत करना और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है।
सेवा ही संकल्प • संगठन ही शक्ति • राष्ट्र ही सर्वोपरि।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.