अंतागढ़ में भाजपा की बड़ी सेंध, 122 जनप्रतिनिधि-ग्रामीणों ने थामा कमल
1 min read



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गमछा पहनाकर कराया भाजपा में स्वागत, बोले—जमीनी स्तर पर संगठन को मिलेगी नई ताकत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ी संगठनात्मक मजबूती मिली है। गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 122 पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, ग्राम पटेल एवं ग्रामीणों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवप्रवेशियों का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भाजपा से जुड़ना सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े इन जनसेवकों के पार्टी में आने से अंतागढ़ क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी मिलकर अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, कांकेर जिला अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्राही सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवप्रवेशियों ने भी संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने दी पोला पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व पोला की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व किसान जीवन, कृषि संस्कृति और पशुधन के प्रति सम्मान व कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने भगवान शिव और नंदी से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।







