September 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए मंडल स्तरीय विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इसी अवसर पर मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक भी संपन्न हुई।

 

 

 

कार्यशाला में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह तथा मुख्य वक्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के संबंध में सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटें।

 

 

 

मंडल स्तरीय इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला का माहौल कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को व्यापक जनभागीदारी के साथ यादगार बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच बालको मंडल से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफलता की मजबूत तैयारी का संदेश साफ दिखाई दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.