September 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

बैठक खत्म होते ही गूंजा जन्मदिन का उत्साह, सभी की मौजूदगी में केक काटकर मनाया गया जश्न
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर का जन्मदिन बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में बेहद उत्साहपूर्ण और आत्मीय माहौल में मनाया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला के बाद पूरा माहौल अचानक उत्सव में बदल गया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेश राठौर के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्हें शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।

 

 

 

बैठक पूरी होने के बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट हुए और उनकी मौजूदगी में डॉ. राजेश राठौर ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। केक कटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। तालियों की गूंज और जन्मदिन की शुभकामनाओं के बीच भाजपा कार्यालय में ऐसा माहौल बना कि संगठनात्मक बैठक के बाद का यह पल आत्मीय मिलन और खुशी के उत्सव में बदल गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडे, लक्ष्मीकांत जोशी, नवीन अरोरा, नरेन्द्र देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. राजेश राठौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सक्रिय संगठनात्मक भूमिका की कामना की।

 

 

 

जन्मदिन समारोह में पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, ममता यादव, राकेश वर्मा, चंद्रकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर, सुनीता चौहान, अजय सिंह गोंड, मंडल मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दीवान, प्यारे साहू, श्रीधर द्विवेदी, सौरभ दुबे, करन राजपाल, भजन कंवर, निहाल सोनी, सरिता महंत, सुशील गर्ग, अमित पटेल, सपना झा, चंचला राठौर, गिरधारी रजक, हरनारायण विश्वकर्मा, मैनेजर दास, रामलाल पटेल, स्वाति कश्यप, प्रीति चौहान, पुष्प कला साहू, अयोध्या प्रसाद सोनी, राजकुमार गांगुली गोस्वामी, धर्मपाल सोलंकी, मुन्ना साहू, जुगल पालीवाल, अजय दास वैष्णव, विकी, गोविंद साहू, शिव जायसवाल, चंद्रकाली जायसवाल, हेमंत चंद्र, लीलाराम पटेल, रामकुमार पटवा, वीरेंद्र नायक, मनोज, फूलमती दीदी, अंबिका यादव, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, शिव देवांगन, तुलसी सूर्यवंशी, संतोषी लदेर सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठनात्मक बैठक से लेकर जन्मदिन के जश्न तक, बुधवार का दिन कोसाबाड़ी मंडल के लिए खास रहा। एक ओर जहां कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की, वहीं बैठक के समापन के बाद सभी ने मिलकर डॉ. राजेश राठौर का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और आत्मीय शुभकामनाओं ने समारोह को खास बना दिया।

 

 

 

डॉ. राजेश राठौर के जन्मदिन पर उमड़ा यह स्नेह कोसाबाड़ी मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता की मजबूत तस्वीर भी पेश करता नजर आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.