September 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान, बूथ स्तर तक जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व, मंडल प्रभारी संजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में संगठन को और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के भाव को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

 

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सेवा भावना के साथ जन-जन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे आम जनता और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडे, लक्ष्मीकांत जोशी, नवीन अरोरा, नरेन्द्र देवांगन तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर सहित प्रमुख पदाधिकारी मंचासीन रहे। मंच संचालन मिलाप राम बरेठ एवं पुनि राम साहू ने किया।
इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, ममता यादव, राकेश वर्मा, चंद्रकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर, सुनीता चौहान, अजय सिंह गोंड, मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दीवान, प्यारे साहू, श्रीधर द्विवेदी, सौरभ दुबे, करन राजपाल, भजन कंवर, निहाल सोनी, सरिता महंत, सुशील गर्ग, अमित पटेल, सपना झा, चंचला राठौर, गिरधारी रजक, हरनारायण विश्वकर्मा, मैनेजर दास, रामलाल पटेल, स्वाति कश्यप, प्रीति चौहान, पुष्प कला साहू, अयोध्या प्रसाद सोनी, राजकुमार गांगुली गोस्वामी, धर्मपाल सोलंकी, मुन्ना साहू, जुगल पालीवाल, अजय दास वैष्णव, विकी, गोविंद साहू, शिव जायसवाल, हेमंत चंद्र, लीलाराम पटेल, रामकुमार पटवा, वीरेंद्र नायक, मनोज, फूलमती दीदी, अंबिका यादव, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, शिव देवांगन, रजनी देवांगन, पूर्णिमा भट्टाचार्य, तुलसी सूर्यवंशी एवं संतोषी लदेर सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

 

बैठक में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और उत्साह ने संगठन की सक्रियता का स्पष्ट संदेश दिया। पदाधिकारियों ने अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा संगठन की पहुंच को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यशाला में यह स्पष्ट दिखाई दिया कि सेवा संकल्प अभियान को लेकर कोसाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और वे अभियान को जनभागीदारी का व्यापक रूप देने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने को तैयार हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.