September 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  गढ़-उपरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी गढ़-उपरोड़ा मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बैठक में प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश सह-संयोजक हर्षिता पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्य वक्ता हितानन्द अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र देवांगन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा की मौजूदगी ने बैठक को विशेष बना दिया।
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सेवा, जनसंपर्क और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

 

 

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। शीर्ष नेतृत्व को अपने बीच पाकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आए।
बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने किया तथा आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंती चंद्र ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति जिला मंत्री धनसिंह कंवर, मंडल महामंत्री रामकुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुशील देवांगन, मंडल मंत्री लक्ष्मण दास, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमृत लाल राठिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लच्छी राम सारथी, गणेश कंवर सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.