September 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑन ELC एंड ECINET का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर 10 सितंबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर, सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय ELC नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह, सहायक प्राध्यापकगण, स्वीप नोडल अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि रायपुर में होने वाली रीजनल कॉन्फ्रेंस में कोरबा जिले की प्रत्येक विधानसभा से चयनित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के युवा छात्र-छात्राएं, ELC प्रभारी नोडल अधिकारी एवं समन्वयक शामिल होंगे। बैठक में जिले के शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) और ECINET पर ऑनबोर्डिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

 

उन्होंने बताया कि ELC का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया और भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका से परिचित कराते हुए उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.