25 साल की जनसेवा से विकसित भारत के संकल्प तक—पाली में भाजपा ने फूंका अभियान का बिगुल
1 min read



17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, बूथ-बूथ पहुंचेगा मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का संदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा पाली मंडल में जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर पाली मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से आमजन को जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक माह तक चलने वाले अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जनसंपर्क अभियान का स्वरूप दिया जाए।
उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यशाला में पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री कमला देवी बरेठ ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन की सक्रियता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यशाला को पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों से संवाद स्थापित करने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद गीता शुक्ला, रामविलास जायसवाल, गुरदयाल सिंह गंभीर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद उमेश चंद्रा, प्रयाग नारायण शांडिल्य, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंडल मंत्री कमला कंवर एवं आशीष अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, अजय मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल कंवर, अजा मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामफल पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश दुबे, मंत्री अंकित अग्रवाल, पार्षद सुनील साहू, पुनीराम पटेल, बसंत सोनी, जितेंद्र माटे, अनिल जायसवाल, विशाल मोटवानी, संजय भारती, राघव प्रसाद गोविंद, दिलेश्वर मरकाम, जयपाल यादव, वेदराम, राजा डिक्सेना, भूपेंद्र डिक्सेना, अमरपाल, हरि सिंह कंवर, गौरव श्रीवास, शिवलाल, लगन पटेल, लक्ष्मी नारायण कश्यप, जगत राम निषाद, ओमकार ठाकुर, अमर लाल यादव, रामलीला केवट, कन्या संयोजिका प्रीति जगत एवं हेमा प्रजापति सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पाली मंडल ने अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को संगठन की गतिविधियों से जोड़ते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी का संकल्प बनाने पर जोर दिया।







