September 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा—समाज के गौरव प्रबुद्धजनों का सम्मान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा रायपुर संभाग में प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के प्रतिभाशाली एवं कर्मठ लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।

सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता, संगठन की मजबूती और समाजहित में सक्रिय भूमिका को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.