September 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र एवं प्रातः स्मरणीय राजा गुरु बालक दास जी की 221वीं जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति ने सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े के नेतृत्व में डिगापुर स्थित दिव्य ज्योति छात्रावास में निवासरत मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के बीच सतनाम परशादी का वितरण किया गया।

 

 

समिति की ओर से छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों के लिए खीर, पूरी एवं भोजन की व्यवस्था की गई। जयंती के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक समरसता, मानव सेवा और जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रमा सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएल निराला, रवि खूंटे, रघुवंशी सोनी, के.एल. टंडन, विशाल राम जनजान, परमेश्वर सूर्यवंशी एवं प्रहलाद नायक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘समाज सेवा ही सबसे बड़ा संदेश’
मुख्य अतिथि चंद्रमा सिंह राजपूत ने कहा कि मनीराम जांगड़े के नेतृत्व में समिति द्वारा लंबे समय से सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को सहयोग मिले और समाज सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़े।
गुरु बालक दास जी की जयंती पर छात्रावास के विशेष बच्चों के बीच भोजन एवं प्रसाद वितरण का यह आयोजन केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.