दिल की बीमारी पर कोरबा में ही मिल रहा बड़ा इलाज, दो दिन में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी



एनकेएच में विशेषज्ञ कार्डियक सेवाओं से मरीजों को राहत, अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। हृदय रोगियों के लिए कोरबा में आधुनिक उपचार की सुविधाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी क्रम में एनकेएच कोरबा में आयोजित विशेष कार्डियक कैंप में रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने 70 से अधिक मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। गंभीर हृदय संबंधी शिकायत वाले मरीजों के लिए आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।
अस्पताल में पिछले दो दिनों के दौरान 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति संतोषजनक है। कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी के बाद छुट्टी भी दी गई तथा उन्हें दवाओं, सावधानियों और नियमित फॉलोअप की जानकारी दी गई।
500 से ज्यादा एंजियोग्राफी, 300 से अधिक एंजियोप्लास्टी
एनकेएच कोरबा में अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं। वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन की अनियमितता और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार हृदय रोग में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान या धड़कन में अनियमितता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्थानीय स्तर पर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों की दौड़ लगाने की जरूरत भी कम हुई है।
9 सितंबर को डॉ. एस.एस. मोहंती देंगे कार्डियक परामर्श
एनकेएच में विशेषज्ञ हृदय सेवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती 9 सितंबर को एनकेएच कोरबा में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी परेशानी, सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन की अनियमितता अथवा अन्य कार्डियक शिकायतों वाले मरीज विशेषज्ञ सलाह ले सकेंगे।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उद्देश्य कोरबा में ही आधुनिक हृदय उपचार और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और गंभीर उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम हो।







