किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल, मुख्यमंत्री साय और कृषि मंत्री नेताम करेंगे मार्गदर्शन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 31 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। बैठक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न होगी।
बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। वहीं संगठनात्मक सत्रों में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं उद्बोधन के साथ कार्यसमिति का समापन होगा।
कार्यसमिति में केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठन के विस्तार, किसानों से जुड़े विषयों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।







