August 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  रायपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर कांग्रेस में चल रही कथित खींचतान और गुटबाजी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवाओं के नेतृत्व का अवसर कम और कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई ज्यादा नजर आ रहा है।
टिकरिहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अपने-अपने गुट को मजबूत करने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थित उम्मीदवार के सामने अलग प्रत्याशी खड़ा किए जाने के घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को युवाओं के भविष्य, रोजगार और विकास की दिशा तय करनी चाहिए, उसके नेता आपसी खींचतान और सत्ता की राजनीति में उलझे हुए हैं। “यह युवा कांग्रेस का चुनाव नहीं, बल्कि कांग्रेस की चूहा दौड़ है, जहां हर गुट दूसरे को पछाड़कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है।”
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की इस कथित गुटबाजी और स्वार्थ की राजनीति को देख रहे हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसी राजनीति को पहचानने और उससे दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजयुमो युवाओं के हितों और उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूती से काम करता रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.