August 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**    रायपुर। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकसंतप्त परिवारों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा आपदा के बाद लापता हुए लोग सुरक्षित हों।
उन्होंने नेपाल में प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे परिवारों के प्रति भारत की एकजुटता और मानवीय समर्थन का संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.