August 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

नई दिल्ली में नवनियुक्त सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक, प्रभावी डिजिटल संवाद और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अपनी सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करने की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के डिजिटल संवाद को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों, नीतियों और जनहित से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने तथा जनता के साथ संवाद को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के, निवर्तमान राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, राष्ट्रीय सह-संयोजक श्रीमती प्रीति गांधी, शिवानन्द द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सहित सोशल मीडिया विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य फोकस संगठन के डिजिटल नेटवर्क को अधिक सक्रिय, प्रभावशाली और जनसंवाद केंद्रित बनाने पर रहा। पार्टी नेतृत्व ने सोशल मीडिया को संगठन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे जमीनी गतिविधियों और पार्टी के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रभावी मंच बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।
भाजपा के डिजिटल अभियान को नई गति देने की इस कवायद को आगामी समय में संगठन की सोशल मीडिया रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.