August 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो गया है। बीएसएनएल ने 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 29 दूरस्थ गांवों में नए मोबाइल टॉवर स्थापित कर 4जी नेटवर्क सेवा शुरू कर दी है। इससे ग्रामीण अब मोबाइल कॉल, वीडियो कॉल और इंटरनेट जैसी डिजिटल सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा रहे हैं।
पहले जहां नेटवर्क के अभाव में स्वास्थ्य आपातकाल या सर्पदंश जैसी स्थिति में संपर्क करना मुश्किल होता था, वहीं अब 108 एम्बुलेंस और स्वास्थ्य केंद्रों तक तत्काल पहुंच संभव हो गई है। दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित इन टॉवरों के लिए डीजी सेट और सौर ऊर्जा आधारित बैकअप की व्यवस्था की गई है, ताकि बिजली नहीं होने पर भी सेवा बाधित न हो।
बीएसएनएल ने डेढ़ वर्ष में यह कार्य पूरा किया है। प्रत्येक टॉवर पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई है। दूसरे चरण में पीवीटीजी बहुल 9 और दूरस्थ गांवों में भी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है और भूमि आवंटन व अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं जारी हैं।
इस पहल से वनांचल के ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने के साथ ही विकास की नई राह भी खुल गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.