August 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

“मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान, हर कार्यकर्ता बने जनसेवा का प्रहरी” — गोपाल मोदी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान को नई गति देते हुए बरपाली मंडल के तरदा एवं कनकी शक्ति केंद्र में आयोजित मंडल प्रवास कार्यक्रम ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

 

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने शक्ति केंद्रों का प्रवास कर बूथ अध्यक्षों, सचिवों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद किया। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई तथा प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बूथ ही चुनावी जीत की असली ताकत : गोपाल मोदी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति बूथ में होती है और जब बूथ मजबूत होता है तो संगठन स्वतः मजबूत बनता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। आगामी चुनावों की सफलता का आधार आज से बूथों पर किया जाने वाला परिश्रम ही होगा।
जनता के बीच रहकर करें सेवा कार्य : अजय विश्वकर्मा
जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रिय कार्यप्रणाली से आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित बूथ बैठकें आयोजित करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितना जनता के बीच रहेगा, संगठन उतना ही अधिक मजबूत होगा।

 

 

भाजपा वर्षभर करती है सेवा, चुनाव के समय नहीं होती सक्रिय : प्रकाश अग्रवाल
मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्षभर समाज के बीच रहकर सेवा कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने तथा सभी अभियान सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
हर बूथ बने संगठन की ताकत : ओमप्रकाश साहू
मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि बरपाली मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
जोश, उत्साह और संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों, सचिवों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक बूथ को सक्रिय रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम का समापन “संगठन सर्वोपरि” तथा “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अजय चंद्रा, प्रदीप, अजय श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.