दीपों की रोशनी में गूंजा समरसता का संदेश: ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में संत रविदास जयंती पर भाजपा का भव्य दीपदान आयोजन
1 min read



शक्तिकेंद्र ढोढ़ीपारा, कोहड़िया और मानस नगर–पथरीपारा के संयुक्त आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और भाईचारे का लिया गया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में शक्तिकेंद्र ढोढ़ीपारा, कोहड़िया एवं मानस नगर–पथरीपारा के संयुक्त सहयोग से वार्ड क्रमांक 17 स्थित हनुमान मंदिर, ढोढ़ीपारा में भव्य समरसता दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता, बूथ पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्वलित कर संत रविदास जी के समरस समाज के संदेश को आत्मसात करने तथा सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। दीपों की अलौकिक छटा के बीच पूरे क्षेत्र में एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष, समाज सुधार के कार्यों तथा समानता और मानवता पर आधारित विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र को एक समान मानने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक, श्री गिरधारी रजक, श्रीमती हरबाई यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक श्री कपूरचंद पटेल, श्री मैनेजर दास, श्री कृष्णा द्विवेदी, श्रीमती खिखबाई महंत, श्रीमती भानुमति मानिकपुरी, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती सुकृता श्रीवास, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती मीना कश्यप, श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, श्रीमती संतोषी धीवर, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्रीमती कुसुम सोनी, श्री गोरेलाल बरेठ, श्री भोजराम, श्रीमती रेखा मरावी, श्रीमती उर्मिला पैकरा सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, युवा साथी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समान अवसर और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक समानता और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है। दीपदान कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा समरस भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न केवल संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रभावी संदेश दिया।
श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम बताया।


