July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गुरु पूर्णिमा पर समरसता के दीपों से जगमगाया दादर खुर्द: संत रविदास जयंती पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का भव्य दीपदान कार्यक्रम, सामाजिक एकता का दिया संदेश

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा शक्तिकेंद्र दादर खुर्द स्थित माँ कंकालिन मंदिर परिसर में भव्य समरसता दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कंकालिन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं संत रविदास जी के विचारों के स्मरण के साथ हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान देने, भेदभाव समाप्त करने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। गुरु पूर्णिमा का यह पावन अवसर गुरु परंपरा के सम्मान के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है।

 

 

इस अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल मंत्री एवं शक्तिकेंद्र संयोजक श्रीमती सरस्वती पटेल, मंडल मंत्री श्री गोपाल राठिया, संयोजक श्री हेमंत चंद्रा, वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, सह संयोजक श्री भरत सोनी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से डॉ. अंजना सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी श्रीमती अनीता राठौर, राजेंद्र पटेल, दाऊराम यादव, श्री द्विवेदी महाराज, श्री करण राजपाल, श्री सौरभ दुबे, श्री गुलजार सिंह, श्री भजन सिंह कंवर, श्री जुगल पालीवाल, श्री श्याम सुंदर देवांगन, रामदास पटेल, नानी दाऊ पटेल, रेखा वैष्णव, कमला पटेल, माया पटेल, गीता पटेल, शांति पटेल, लता सोनी, सुमन सोनी, किसान यादव, शीला पटेल, बिसाहिन पटेल, किशोर यादव, पार्वती गरिया, रजनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

दीपों की मनमोहक रोशनी से आलोकित मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द और समरसता का अनूठा वातावरण निर्मित किया। उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान की भावना पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की कामना करते हुए दीपदान के माध्यम से समरस भारत के निर्माण का संदेश दिया। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.