कोरबा के सर्राफा बाजार में जुड़ी नई चमक: गोपाल मोदी ने किया ‘अनुपम ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का शुभारंभ, उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब
1 min read



आर.पी. नगर फेस-2 में आधुनिक आभूषणों का नया ठिकाना बना अनुपम ज्वेलर्स, शानदार डिजाइनों और विशेष ऑफर्स ने पहले ही दिन जीता ग्राहकों का भरोसा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। शहर के सर्राफा बाजार को गुरुवार को एक नई पहचान मिली, जब आर.पी. नगर फेस-2, पॉड़ीबहार रोड स्थित अनुपम ज्वेलर्स के अत्याधुनिक एवं भव्य शोरूम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के करकमलों से विधिवत संपन्न हुआ। धार्मिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और फीता काटकर उद्घाटन के साथ नए प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को उत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया।

उद्घाटन समारोह में गोपाल मोदी ने कहा कि स्थानीय व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले नए प्रतिष्ठान शहर की आर्थिक प्रगति के मजबूत आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने अनुपम ज्वेलर्स परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवा के दम पर शहरवासियों का भरोसा जीतने में सफल रहेगा।
इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रतिष्ठान संचालक अयोध्या प्रसाद सोनी, उनके परिवारजन एवं रिश्तेदारों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद हितानंद अग्रवाल, अनिल वस्त्रकार, श्रीधर द्विवेदी, मिलाप बरेठ, दिनेश वैष्णव, मनोज शर्मा, राजू पवार तथा पवन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए यहां उपलब्ध आभूषणों की विविधता, आधुनिक डिजाइनों, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक प्रस्तुति की सराहना की।
नवनिर्मित शोरूम में सोने और चांदी के पारंपरिक, आधुनिक तथा ट्रेंडिंग डिजाइनों का विशाल संग्रह ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। विवाह, सगाई, त्योहारों और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है, जिससे हर वर्ग के ग्राहकों की पसंद और बजट का ध्यान रखा जा सके। आधुनिक डिस्प्ले, आरामदायक वातावरण और ग्राहक-अनुकूल सेवाओं ने उद्घाटन के पहले ही दिन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर्स की घोषणा भी की गई। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि सीमित अवधि तक सोने एवं चांदी के आभूषणों पर विशेष थोक दरों का लाभ दिया जा रहा है। इस घोषणा के बाद उद्घाटन दिवस पर ही बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचे और खरीदारी में उत्साह दिखाया। दिनभर प्रतिष्ठान में ग्राहकों की लगातार आवाजाही बनी रही, जिससे उद्घाटन समारोह बेहद सफल रहा।
प्रतिष्ठान संचालक अयोध्या प्रसाद सोनी ने कहा कि यह नया शोरूम वर्षों से ग्राहकों द्वारा दिए गए विश्वास और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आभूषण बेचना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक के साथ विश्वास, गुणवत्ता और आत्मीयता का ऐसा रिश्ता स्थापित करना है जो लंबे समय तक कायम रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुपम ज्वेलर्स हमेशा शुद्धता, पारदर्शिता और उचित मूल्य के सिद्धांतों पर कार्य करेगा।
भव्य सजावट, आकर्षक आभूषणों की प्रदर्शनी, धार्मिक वातावरण और उद्घाटन ऑफर्स के बीच पूरे दिन प्रतिष्ठान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शहरवासियों ने अनुपम ज्वेलर्स का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे कोरबा के आभूषण बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक उपलब्धि बताया।
अनुपम ज्वेलर्स का संदेश:
“विश्वास हमारी पहचान, गुणवत्ता हमारी प्रतिबद्धता और ग्राहक संतुष्टि हमारा सबसे बड़ा सम्मान है।”


