July 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

कोरबा नगर मंडल के बूथ सशक्तिकरण अभियान को मिली नई गति, कार्यकर्ताओं ने घर-घर संगठन विस्तार का लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 14 के बूथ क्रमांक 188 (न्यू रेलवे कॉलोनी) स्थित शिव मंदिर परिसर में बूथ बैठक एवं चाय पर चर्चा कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ क्रमांक 188 की नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को सशक्त बनाएगा तो संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी राम शंकर साहू, मंडल कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, शक्ति केंद्र सह-प्रभारी सुरजीत सिंह खत्री, वार्ड पार्षद प्रभा टीकम राठौर, मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक सुशील वर्मा, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अंकू शर्मा तथा किशन वैष्णव ने भी संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान बूथ क्रमांक 188 की नई बूथ समिति का गठन किया गया। इसमें प्रमोद कुमार निषाद को बूथ अध्यक्ष, गिरवर मनेवार को बूथ सचिव, दुर्गेश साहू को बीएलए-2, अम्बर राय को युवा प्रमुख, धनबाई यादव को महिला प्रमुख, राजेश कुमार बेहरा को समाज प्रमुख, रोशन कुमार विश्वकर्मा को कार्यक्रम प्रभारी, जयपाल यादव को ‘मन की बात’ प्रभारी, अनुराग कर्ष को पन्ना प्रभारी, जयंत चौधरी को वोटर प्रभारी, मालती साहू को स्वच्छता प्रभारी तथा महावीर पटेल को व्हाट्सएप प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

 

कार्यक्रम में विष्णु सोनी, अंकित साहू, संतोष कुमार खगड़िया, राजकुमार साहू, सुमित्रा राय, सुशीला यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा शक्ति की सक्रिय उपस्थिति रही। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक संरचना ही आगामी चुनावी और संगठनात्मक अभियानों की सफलता का आधार बनेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.