July 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ कोरबा को मिलेगा आभूषणों का नया ठिकाना: 30 जुलाई को भव्य शुभारंभ करेगा ‘अनुपम ज्वेलर्स’, आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों का होगा स्वागत

1 min read

 

 

 

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा उद्घाटन, दो दिन तक सोने-चांदी के आभूषणों पर विशेष थोक दर का लाभ
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। वर्षों से अपने विश्वास, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के लिए पहचान बना चुका अनुपम ज्वेलर्स परिवार अब अपने नए एवं भव्य प्रतिष्ठान के साथ ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आर.पी. नगर, फेस-2, पॉड़ीबहार रोड, कोरबा स्थित नए शोरूम का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, भाजयुमो के पूर्व महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अनुपम ज्वेलर्स परिवार ने शहरवासियों से इस शुभ अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सफल बनाने का आग्रह किया है। प्रतिष्ठान संचालकों ने कहा कि ग्राहकों के वर्षों से मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के कारण ही यह नया सफर संभव हो सका है और यह उपलब्धि शहरवासियों को समर्पित है।
नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोने एवं चांदी के आधुनिक, पारंपरिक और आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा। शादी-विवाह, त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए नवीनतम डिजाइनों के साथ गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।
ग्राहकों को उद्घाटन के उपलक्ष्य में विशेष सौगात भी दी जा रही है। दो दिनों तक सीमित अवधि के लिए सोने और चांदी के आभूषणों पर विशेष थोक दर का आकर्षक ऑफर उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहक किफायती कीमत पर अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकेंगे।
कार्यक्रम 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा और आगंतुकों का स्वागत पूरे दिन किया जाएगा। अनुपम ज्वेलर्स परिवार ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस शुभ अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सफल बनाएं तथा उद्घाटन ऑफर्स का लाभ उठाएं।
अनुपम ज्वेलर्स परिवार का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आभूषण बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास, गुणवत्ता और आत्मीय संबंधों को और मजबूत बनाना है। यही भरोसा उन्हें कोरबा में एक नई पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.