व्यापारियों की सुविधा के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अनूठी पहल, एसबीआई के सहयोग से ₹2,500 के 100 सिक्का पैकेट वितरित
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। स्थानीय व्यापारियों को दैनिक कारोबार में सिक्कों की कमी से राहत दिलाने के उद्देश्य से चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कोरबा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से विशेष सिक्का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के बीच ₹2,500 मूल्य के 100 सिक्का पैकेट वितरित किए गए, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक रामसिंह अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश राठौर, हितेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी अमित मिंज, आलोक अग्रवाल एवं गायत्री श्रीवास सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष ओमी रामानी ने बताया कि व्यापारियों की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य बैंकों से भी समन्वय स्थापित कर बड़े स्तर पर सिक्कों का वितरण किया जाएगा, ताकि बाजार में छुट्टे पैसों की समस्या दूर हो और व्यापारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम को व्यापारियों ने सराहनीय पहल बताते हुए चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उपस्थित व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के जनहितकारी प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


