July 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में राज्य शासन द्वारा एल्डरमैन नियुक्त किए जाने के बाद नगर पालिका परिषद प्रांगण में आयोजित गरिमामय समारोह में कटघोरा एसडीएम द्वारा विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास का नया अध्याय प्रारंभ हुआ।

 

 

नवनियुक्त एल्डरमैन ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि वे नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर बांकी मोंगरा के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। नगर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त एल्डरमैन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राज्य शासन तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद करते हुए उनके विश्वास और सहयोग से बांकी मोंगरा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.