“पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा बेनकाब, युवाओं के भविष्य से राजनीति बर्दाश्त नहीं – विवेक राजवाड़े”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र सहसंयोजक विवेक राजवाड़े ने कांग्रेस पर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब विभिन्न राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं तो कांग्रेस सख्त कानून की मांग करती रही, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पेपर लीक माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए लाए गए कठोर कानून का संसद से लेकर कोरबा तक विरोध कर अपना असली चेहरा उजागर कर दिया।
राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त परीक्षा व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह युवाओं के हित में है या पेपर लीक माफियाओं के संरक्षण में।
उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के सपनों और उनकी मेहनत की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। देश का युवा अब उन राजनीतिक दलों से जवाब चाहता है जो पेपर लीक जैसे अपराधों पर कठोर कानून का भी विरोध करते हैं।


