August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल दौर में महिला मोर्चा की बड़ी तैयारी, अब बूथ स्तर तक मिलेगा टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण

1 min read

 

महिला कार्यकर्ताओं को ऐप के जरिए सिखाई जाएगी डिजिटल कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण पूरा होने पर मिलेगा प्रमाणपत्र
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि पार्टी का ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ अब महिला मोर्चा के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे प्रत्येक महिला कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दक्ष बन सके।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण भाजपा के आधिकारिक सरल ऐप के माध्यम से दिया जाएगा। इसमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास, नेतृत्व, पंचनिष्ठा, नमो ऐप के उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान वीडियो और अध्ययन सामग्री के जरिए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जाएगा तथा पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। सफल प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
श्रीमती अवस्थी ने कहा कि इस अभियान के लिए संभाग, जिला और विधानसभा स्तर पर महिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जल्द ही बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर बूथ सखियों सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे संगठन और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.