August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पोलियो पर बालको का बड़ा प्रहार: 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम, 800 से अधिक बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

1 min read

 

घर-घर दस्तक, मोबाइल वैन और 12 से अधिक केंद्रों के जरिए सफल हुआ विशेष अभियान, ‘कोई बच्चा न छूटे’ रहा लक्ष्य
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* बालकोनगर, 30 जून। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में बालको अस्पताल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत व्यापक जनसहभागिता के साथ उल्लेखनीय पहल करते हुए 800 से अधिक बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने दो दिनों तक 2,357 घरों तक पहुंचकर डोर-टू-डोर सर्वे एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया।
अभियान के तहत बालको अस्पताल, भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड, बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गा पूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी सहित 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। इसके साथ ही मोबाइल स्वास्थ्य वैन के माध्यम से दूरस्थ और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। बस स्टैंड जैसे स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों का भी टीकाकरण किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन, नियमित टीकाकरण और बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।

 

बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से समाज को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बालको भविष्य में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य करता रहेगा।
सेक्टर-3 निवासी सोमनाथ पटेल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दो वर्षीय बेटी को अस्पताल में पोलियो की खुराक पिलाने के साथ स्वास्थ्य टीम घर भी पहुंची, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि 125 बिस्तरों वाला बालको अस्पताल कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.