June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘सहयोग केंद्र’ में गूंजीं कार्यकर्ताओं की आवाज, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मौके पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

 

150 से अधिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से पहुंचे 150 से अधिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और आवेदन गंभीरता से सुने। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानन्द उपासने भी उपस्थित रहे।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सहयोग केंद्र’ सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन चुका है, जहां समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.