June 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला कोरबा सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित कोसाबाड़ी मंडल में आशीष सूर्यवंशी बने सोशल मीडिया संयोजक, राजू साहू को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी

 

 

Tirentra Time’s Korba **//**//*  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जारी सूची में कोसाबाड़ी मंडल के युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी कार्यकारिणी के अनुसार आशीष सूर्यवंशी को कोसाबाड़ी मंडल सोशल मीडिया संयोजक तथा राजू साहू को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति को संगठन की डिजिटल मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के अभियान को गति देंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कोसाबाड़ी मंडल सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष सूर्यवंशी और राजू साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
भाजपा संगठन के विस्तार और सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका के बीच यह नियुक्ति कोसाबाड़ी मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.