December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छ. ग. कर्मचारी अधिकारी को दिया अपना समर्थन।

यदि सरकार कर्मचारियों की मांगे नही मानी तो पूरे प्रदेश होगा आंदोलन: संजय सिंह कमरो (प्रदेश अध्यक्ष गोंगपा छ.ग.)।

इंडिया24टुडे वेबडेस्क।

बैकुंठपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो ने कहा कि राज्य सरकार ने जो पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को वादा किया उसे निभाना चाहिए।सत्ता में आने के लिए कांग्रेस के द्वारा अनेकों वादे तो कर दिए गए पर अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।प्रदेश सरकार के द्वारा अपने वादे को पूरा नहीं करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी छ ग कर्मचारी अधिकारी के साथ खड़ी है।

केंद्र के कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता के मुकाबले राज्य कर्मचारियों को मात्र 12% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो कि भेदभाव पूर्ण है। प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनरों को देय तिथि 19 जुलाई से 17% सहित वर्तमान दर 28% महंगाई भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की पीड़ा की ओर शासन का ध्यान नहीं जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना के अभाव में कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है। अतः पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए। जो कि कर्मचारियों का जायज हक है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.