August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा को मिली 36.73 करोड़ की पेयजल योजना की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा, 15 जून। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 36 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने इमलीडुग्गू गौमाता चौक में किया। योजना के पूर्ण होने के बाद निगम क्षेत्र की पानी की समस्या से जूझ रही बस्तियों में पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे लगभग 60 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे।
योजना के तहत 20 एमएलडी क्षमता के जल उपचार संयंत्र के साथ इमलीडुग्गू में 12.60 लाख लीटर, दादरखुर्द में 22.50 लाख लीटर तथा रूमगरा में 10.80 लाख लीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 15.3 किलोमीटर नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इससे इमलीडुग्गू, मोतीसागरपारा, भिलाईखुर्द, बरबसपुर, कर्रानाला, मानिकपुर, रूमगरा, ढेलवाडीह, खरमोरा, दादरखुर्द और बेलगिरी बस्ती सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद निगम क्षेत्र की उन बस्तियों में भी पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा, जहां लंबे समय से जल संकट और कम दबाव की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस योजना को कोरबा की पेयजल व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, उर्वशी राठौर, अजय गोंड़, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चंद्रा, पार्षद रूबीदेवी सागर, धनश्री साहू, युगल कैवर्त, सुनीता चौहान, सुलोचना यादव, राधा महंत, राकेश वर्मा, सीमा कंवर, उपेन्द्र पटेल, ईश्वर पटेल, प्रताप सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, सुफलदास महंत, दिनेश शर्मा, सुकेश दलाल, विनय जायसवाल, प्रदीप मजूमदार, राकेश खरे, आत्माराम गंधर्व, रितू जायसवाल, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.