August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्ष: राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और नए भारत का उदय – लता उसेंडी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों को भारत के इतिहास का परिवर्तनकारी और गौरवशाली कालखंड बताया है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
लता उसेंडी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति से जम्मू-कश्मीर में एकता और विकास को नई दिशा मिली है, वहीं तीन तलाक पर रोक से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को भारतीय संस्कृति और आस्था के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के कारण देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाईयों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है, जबकि ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा भारत तेजी से एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.