August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मां बगलामुखी धाम पहुंचे प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. केशव शर्मा, विशेष पूजन-अर्चन से भक्तिमय हुआ माहौल

1 min read

 

 

मां पीताम्बरा के चरणों में की विश्व कल्याण की प्रार्थना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//Ujjain कोरबा। ज्योतिष एवं आध्यात्मिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले मां बगलामुखी के परम उपासक एवं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. केशव शर्मा ने आज पावन सर्वसिद्धि मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर मां पीताम्बरा के दर्शन एवं विशेष पूजन-अर्चन किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण निर्मित हो गया।

 

 

डॉ. शर्मा ने विधिवत पूजा कर देश, समाज और मानव कल्याण की मंगलकामना की। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने इसे मां पीताम्बरा की विशेष कृपा का अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक व्यक्तित्वों का मंदिर आगमन भक्तों के लिए प्रेरणा और आस्था का विषय होता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.