August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पूर्व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

1 min read

 

 

Tirentra times Korba**//**//  कोरबा। न्यू नेहरू नगर, भैंस खटाल वार्ड क्रमांक-17 स्थित पूर्व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 29 मई से 31 मई 2026 तक भव्य हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति “समस्त हनुमान भक्त” द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
आयोजन की शुरुआत 29 मई, शुक्रवार को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ होगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण का निर्माण करेंगे। इसके पश्चात 30 मई, शनिवार को अधिवास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अन्नाधिवास, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं शय्याधिवास जैसे धार्मिक संस्कार संपन्न होंगे।
मुख्य कार्यक्रम 31 मई 2026, रविवार को आयोजित होगा, जिसमें विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु लक्ष्मण श्रीवास (पार्षद वार्ड नं. 17) मो. 9827112290 एवं महेश चंद्र मो. 7509568707 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.