August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, धनसिंह कंवर बने जिला कार्यकारिणी सदस्य

1 min read

 

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, शुभकामनाओं का लगा तांता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकप्रिय भाजपा नेता श्री धनसिंह कंवर को जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी प्रदान की है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
श्री धनसिंह कंवर लंबे समय से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रभर से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री कंवर के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि धनसिंह कंवर हमेशा संगठन और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री धनसिंह कंवर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री धनसिंह कंवर को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.