प्रयागराज से लाई गई अखंड ज्योति से वार्ड 27 के मंदिरों में हुआ दिव्य कलश स्थापना कार्यक्रम



सिद्धेश्वर शिव मंदिर एवं दक्षिण मुखी बालाजी हनुमान मंदिर में धार्मिक माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर एवं दक्षिण मुखी बालाजी हनुमान मंदिर में अखंड ज्योति कलश स्थापना का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रयागराज स्थित लेटे हुए हनुमान जी के दरबार से लाई गई पवित्र ज्योति से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
अखंड ज्योति कलश लाने के लिए श्रद्धालु दल ने प्रयागराज पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान के दरबार से पवित्र ज्योति लेकर कोरबा पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में दिलीप दुबे, सीमा दुबे, रेणु अग्रवाल एवं पंडित कमल नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गई।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय की अध्यक्ष वर्षा दिनेश वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुरेश द्विवेदी, सुषमा द्विवेदी, कल्पना घोष, संगीता सिंह, मनोज पांडे, सपना पांडे, पिंकी चंद्राकर, किरण सिंह, पंडित शुभम शुक्ला, महिला समिति सिद्धेश्वर शिव मंदिर के सदस्यगण एवं वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ अखंड ज्योति कलश का स्वागत किया तथा मंदिर परिसर में सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वार्डवासियों ने इस आयोजन को धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।


