13वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा संपन्न : कोरबा के खिलाड़ियों का दबदबा, 69 पदकों के साथ जीती विजेता ट्रॉफी



मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – खेल व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम
महापौर संजू देवी राजपूत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबॉक्सिंग स्पर्धा का भव्य समापन कोरबा में हुआ। 10 से 12 मई 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 7 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने दमखम, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्वाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स जैसे विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छगन लाल मूंदड़ा ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संजू देवी राजपूत मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व महापौर जोगेश लांबा, क्रीड़ा भारती कोरबा अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष नौशाद खान, नरेंद्र देवांगन, निर्मला मूंदड़ा एवं सुशील गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व, समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करते रहने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कोरबा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। कोरबा ने 53 स्वर्ण, 12 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं रायपुर जिले ने 32 स्वर्ण, 33 रजत एवं 32 कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बिलासपुर जिले ने 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 15 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में सृष्टि मिश्रा, हर्षिता यादव, नाफिया सिद्दीकी, समायरा नाहक, काव्या दिनेश, आराध्या अग्रवाल, कृति साहू, अवन्या तिवारी, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, नूतन तिवारी, नव्या तिवारी, अदाया उपाध्याय, मानसी यादव, दिव्या कर्ष, कर्रा तेजस्वनी, नैना प्रजापति, आफिया फातिमा एवं आस्था गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं श्रेया लक्ष्मी साहू और दिव्यांशी ए ने रजत पदक प्राप्त किया तथा दिव्यांशी और कर्रा तेजस्वनी ने कांस्य पदक जीते।
बालक वर्ग में हिन्द यादव, मोहम्मद अर्श, वैदिक पलेरिया, खुशाल साहू, नमन प्रजापति, दक्षवीर, शिवा साहू, चिराग चौहान, श्लोक राज राठौर, शशांक निर्मलकर, स्पर्श गोयल, नितेश साहू, मयंक सिंह, प्रद्युम गोयल और प्रियांशु शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं पी साईं हर्ष, सौरभ साहू, आशुतोष गुप्ता, अभिजीत मानिकपुरी एवं प्रतीक साहू ने रजत पदक प्राप्त किए तथा आवेश रज़ा एवं ऋषभ पांडु ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। कई खिलाड़ियों ने डबल इवेंट्स में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित जूनियर खिलाड़ी 30 मई से 3 जून तक टी ग्लोबल स्कूल भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे। वहीं सब जूनियर खिलाड़ी 17 से 21 जून तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों प्रभात साहू, मनीष बाग, रघुनाथ नायक, मयंक डडसेना, लोकिता चौहान, शुभम यादव, जुनैद आलम, अंकुश लाल यादव, सरवर इक्का, स्वाति रजवाड़े, अमन सोनी, दुर्गेश पटेल, अन्नू देवी कंवर, रमेश साहू, सूरज साहू, हिमांशु बर्मन, सीमा निषाद, आशीष प्रजापति, जगदीश यादव, मोहित राम, रजत गोयल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप साहू एवं मनोज कसेरा सहित अनेक खेल पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी संचालिका प्रीति मिश्रा, क्रीड़ा भारती जिला प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, विकास नामदेव, राहुल मोदी एवं खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया


