August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने को अग्रसर – किरण देव*

1 min read

 

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को भाजपा परिवार द्वारा सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। आज प्रदेश का हर वर्ग किसान, महिला, युवा, सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। श्री देव ने कहा कि कल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री साय का 62वां जन्मदिन है जिसको लेकर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। आज मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बस्तर लाल आतंक से मुक्त हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कई बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं, जिसका लाभ आज प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के लिए लगातार मुख्यमंत्री श्री साय कार्य कर रहे है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक कुशल नेतृत्व मिला है जिसका लाभ प्रदेश को मिल रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करते है। मुख्यमंत्री श्री साय आज छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.