August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

(कोरबा) बास्केटबॉल को मिलेगी नई उड़ान: जिला संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अप्रैल में राज्य स्तरीय महाकुंभ का ऐलान

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। खेल जगत के लिए उत्साहवर्धक खबर सामने आई है। कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। 16 फरवरी 2026 को होटल गणेश इन, कोरबा में आयोजित बैठक में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष Suresh Christopher ने की।

 

 

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से गोपाल नारायण सिंह को संघ का चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव तथा साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एम.एन. मूर्ति और सियाराम बंजारे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जो संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।
सहसचिव पद पर मोहम्मद दानिश, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, मनदीप तिवारी और दिब्येंदु मृधा को नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, पद्मनी साहू, मोहम्मद सद्दाम और हिरबश साहू को शामिल किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने जिले में बास्केटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
🏀 अप्रैल में सजेगा राज्य स्तरीय बास्केटबॉल महाकुंभ
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी अप्रैल माह में कोरबा जिले में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की महिला एवं पुरुष टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिलेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

 

 

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि कोरबा को राज्य स्तर पर बास्केटबॉल का मजबूत केंद्र बनाना है। इसके लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर, स्कूल-कॉलेज स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
खेल प्रेमियों के लिए यह घोषणा उत्साह का विषय है। कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई टीम के नेतृत्व में जिले में खेल गतिविधियों की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। अप्रैल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अब जिले के खेल कैलेंडर का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.