February 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल के ग्राम सलीहभाठा में ‘विकसित भारत’ संकल्प को लेकर भाजपा की विशेष कार्यशाला संपन्न, ग्रामीण अधोसंरचना सशक्त करने पर हुआ मंथन

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा। ग्राम सलीहभाठा, कटघोरा मंडल में दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकासोन्मुखी विधेयकों एवं ग्रामीण जनजीवन को सशक्त बनाने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में वक्ताओं ने बताया कि यह विधेयक ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति प्रदान करेगा।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेश जैन जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा कोरबा एवं अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास इस लक्ष्य की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और विधेयकों की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि कटघोरा मंडल के प्रत्येक बूथ तक विकास की जानकारी पहुँचाने का अभियान चलाया जाएगा। जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई गोविंद सिंह कंवर ने ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लक्ष्मी कांत जोशी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। नगर पंचायत छुरीकला के उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी ने स्थानीय स्तर पर अधोसंरचना विकास के उदाहरण प्रस्तुत किए।

 

 

 

कार्यक्रम में गोविंद सिंह कंवर, श्रीमती स्नेहलता पटेल (मंडल उपाध्यक्ष), डेक्रांत देवांगन (मंडल मंत्री), बैशाखू यादव (मंडल मंत्री), उत्तरा चौहान (मंडल मंत्री), देवेंद्र देवांगन, अनुराग दुहलानी, संजू कुमार (बूथ अध्यक्ष), गोपेन्द्र पांडेय (बूथ अध्यक्ष), रमेश श्रीवास, टिकैत डोंगरे, जयपाल सिंह (BLO-2), गोपाल शुक्ला, श्रवण कुमार तंवर, परसराम निर्मलकर, अमृत भारिया, विशाल सिंह कंवर, सुनील कुर्रे, बोधराम केवट (बूथ अध्यक्ष), चमरा सिंह कंवर, बलवान सिंह, राहुल सिंह, अश्वनी कंवर, कृष्ण कांत, अजीत कुमार, लक्ष्मी देवांगन, राम देवांगन, छतराम यादव, कीर्तन यादव, मनीष खड़िया, सुसागर यादव, अजय कुमार, महेश्वर, राजेश कंवर, लीलाधर, वीरेंद्र, पुष्प यादव, गंगा यादव, मीनाक्षी देवी तंवर, अंजना महंत, रामशिला यादव, हेमलता यादव, सावित्री यादव, ईश्वरी महंत, सरस्वती, सरिता, अनीता यादव, जयपाल सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान विकसित भारत की अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव तक सड़कों, पेयजल, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का विस्तार ही विकसित भारत की वास्तविक पहचान होगा।
अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.