February 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

28 मार्च से ‘दिव्य हनुमंत कथा’ को लेकर 17 फरवरी को अहम बैठक, पंचवटी विश्राम गृह में जुटेंगे पार्षद

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा। नगर में 28 मार्च 2026 से प्रस्तावित “दिव्य हनुमंत कथा” के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका निगम कोरबा के समस्त पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को आयोजित की गई है।
बैठक शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में संपन्न होगी। आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में महापौर संजू देवी, श्री जुड़ावन सिंह एवं आयोजन समिति अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी।
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सभी पार्षदों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.