February 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सेहत की बड़ी सौगात: MJM हॉस्पिटल लेकर आया ‘फुल बॉडी हेल्थ चेकअप’ पैकेज— 80% तक छूट, सिर्फ ₹2000 में 69 टेस्ट व ECG, X-Ray शामिल

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते तनाव के दौर में समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। इसी सोच के साथ मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital), कोरबा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज की शुरुआत की है, जिसमें 80 प्रतिशत तक की भारी छूट प्रदान की जा रही है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है, ताकि बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में ही हो सके और समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। अस्पताल द्वारा शुरू किए गए इस विशेष पैकेज के अंतर्गत अब नागरिक मात्र ₹2000/- में फुल बॉडी चेकअप करवा सकते हैं।
₹2000 में क्या-क्या जांचें शामिल?
इस आकर्षक हेल्थ पैकेज में कुल 69 पैरामीटर ब्लड टेस्ट, ईसीजी (हृदय जांच), शारीरिक परीक्षण एवं चेस्ट एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल हैं। ये सभी जांचें आमतौर पर समय पर न कराने पर हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
24×7 सेवाओं से युक्त आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल
मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा एक 24×7 संचालित, 100+ बेड आईसीयू युक्त आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल है, जहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं उन्नत तकनीक के माध्यम से मरीजों को समर्पित सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। अस्पताल में निम्न सुविधाएँ लगातार उपलब्ध हैं—
आपातकालीन सेवाएँ (इमरजेंसी)
आईसीयू एवं एनआईसीयू
नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी
सीटी स्कैन, एक्स-रे
अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर
ऑर्थोपेडिक सेवाएँ
फिजियोथेरेपी
24 घंटे फार्मेसी
एंबुलेंस सुविधा
कोरबा में ही महानगरों जैसी सुविधाएँ— किफायती दरों पर
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह पहल पूर्णतः सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से की गई है, ताकि कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएँ अपने ही शहर में, किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकें। नियमित जांच से न केवल गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है, बल्कि स्वास्थ्य पर होने वाला बड़ा खर्च भी रोका जा सकता है।
जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें
📞 संपर्क नंबर: अस्पताल का मोबाइल 9479118941
📍 स्थान: मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital), कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.