9 से 13 फरवरी तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनसेवा का महाअभियान






सहयोग केन्द्र में प्रतिदिन बैठेंगे मंत्री—कार्यकर्ताओं व आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसेवा का महाअभियान निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतिदिन सहयोग केन्द्र में उपस्थित होकर आवेदकों से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित 80 से अधिक विषयों पर प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
सहयोग केन्द्र की इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मिलने से लोग संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं तथा पार्टी के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह पहल संगठन और सरकार के बीच सेतु बनकर आमजन तक सुशासन की भावना को धरातल पर उतार रही है।
9 से 13 फरवरी तक मंत्रीगणों की उपस्थिति का कार्यक्रम
9 फरवरी को प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही भी मौजूद रहेंगे।
10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहयोग केन्द्र में प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकटेश्वर राव उपस्थित रहेंगे।
11 फरवरी को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएं सुनेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगे।
12 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन मौजूद रहेंगे।
13 फरवरी को प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहयोग केन्द्र में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिल रहा मजबूत आधार
सहयोग केन्द्र में लगातार हो रहे आवेदन-निराकरण से कार्यकर्ताओं और आमजनों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। संगठन की इस पहल को जमीनी स्तर पर मजबूत समर्थन मिल रहा है। आवेदकों ने बताया कि सीधे मंत्रीगणों से संवाद होने से उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो रहा है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आई हैं।
भाजपा का यह प्रयास संगठनात्मक संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर उभर रहा है, जिसमें “कार्यकर्ता प्रथम” की भावना को प्राथमिकता देते हुए हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जा रहा है और समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।





