February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको जोन के वार्डों को विकास की ऐतिहासिक सौगात — ₹2 करोड़ 17 लाख के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, सामुदायिक भवन जनता को समर्पित

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा 07 फरवरी 2026
नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 एवं 39 को आज विकास की बड़ी सौगात मिली। कुल ₹2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

 

 

इन कार्यों में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, तथा 08 स्थानों पर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य शामिल हैं। मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
25 लाख का सामुदायिक भवन जनता को समर्पित
नगर निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 47, शिवनगर बिरसामुंडा मोहल्ला में ₹25 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में उनके करकमलों से संपन्न हुआ।
यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों हेतु एक सुविधायुक्त केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा।
कई वार्डों में एक साथ होंगे विकास कार्य
इसके साथ ही निम्न कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया—
वार्ड क्रमांक 47, शिवनगर बिरसामुंडा बस्ती में ₹30 लाख की लागत से आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण
बालको जोन के विभिन्न स्थानों पर ₹1 करोड़ 04 लाख की लागत से 08 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
वार्ड क्रमांक 39 में रिंग रोड से रोहित घर तक एवं रिंकी घर से विबल साहू घर तक ₹41 लाख 66 हजार की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाइपलाइन विस्तार
वार्ड क्रमांक 47, पॉलिटेक्निक कॉलेज बस्ती में ₹16 लाख 48 हजार की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाइपलाइन विस्तार
इन सभी कार्यों से क्षेत्र में पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
जनता की मांग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : उद्योग मंत्री देवांगन
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिवनगर बिरसामुंडा मोहल्ला के नागरिकों एवं शिव फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक भवन की मांग रखी गई थी, जिसे सम्मान देते हुए आज यह भवन जनता को समर्पित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद एवं उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है।
कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित हैं मंत्री देवांगन : महापौर संजू देवी राजपूत
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा की माटी के सच्चे सपूत हैं और वे शहर के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का पूरा सहयोग कोरबा को मिल रहा है, जिससे नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।
महापौर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना है, उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

 

 

08 फरवरी को होगा ₹87.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा रविवार 08 फरवरी को नगर निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन एवं कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में पेयजल व्यवस्था से जुड़े लगभग ₹87.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम टी.पी. नगर स्थित टैगोर उद्यान में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।
भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सत्येन्द्र दुबे, वार्ड पार्षद सीमाबाई कंवर, चंदादेवी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद हेतराम चन्द्रा, महामंत्री किशोर साहू, महिला मोर्चा से धनबाई निर्मलकर, शिव फाउंडेशन अध्यक्ष रवि यादव, अनिल यादव, डॉ. आर.आर. सिन्दे, निगम जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.